गिरडीह, नवम्बर 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सर्दी के मौसम आते ही लोग सर्दी, जुकाम व अन्य बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। लगातार तापमान में उतार चढ़ाव से जमुआ प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान हैं। दिन में गर्मी व शाम होते ही ठंड की आहट शुरू हो जाती है। इसके चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को करीब 60-65 मरीजों का चेकअप किया गया। इमरजेंसी में 10 मरीज को भर्ती भी किया गया है। जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ डॉक्टर राजेश कुमार दुबे ने बताया कि ठंड दस्तक दे चुकी है। सर्दी, खांसी व बुखार के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को गर्म पानी पीना चाहिए। खासकर वृद्ध व बच्चों को गर्म कपड़े अवश्य पहनाएं। साथ ही ताजा भोजन का भी सेवन करें। उन्होंने ठंड से कैसे बचाव करें इसके उपाय भी बताएं। कहा कि सुबह और शाम ठंडी हवा से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.