मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर। शहर में ऊनी वस्त्रों का मेला महज कारोबार नहीं, बल्कि परंपरा से जुड़ा हुआ है। जाड़े की दस्तक के साथ ही दुकानें जब सजने लगती हैं, तो खरीदारी करने वालों में अलग आनंद की अनुभूति होती है। हालांकि ढाई दशक से भी अधिक समय से अनवरत हर साल लगने वाले ऊनी कपड़ों के बाजार को बुनियादी सुविधाओं के मामले में नगर निगम का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है। कारोबारियों का कहना है हम अपनी पूंजी लगाकर लोगों की सुविधा के लिए दुकानें सजाते हैं, जिससे शहर की आर्थिक समृद्धि में हमारा भी सहयोग जुड़ता है, लेकिन बाजार में पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण ग्राहक कम आते हैं। सीजनल व्यवसाय करने वालों को आसान ऋण पर बैंकों से आर्थिक मदद, निगम से बुनियादी सुविधाएं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा जैसी सुविधाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.