कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मकर संक्रांति पर्व नजदीक आते ही कटिहार के सब्जी बाजारों में महंगाई का असर साफ दिखाई देने लगा है। आमतौर पर ठंड के मौसम में सस्ती और भरपूर मिलने वाली सब्जियां इस बार लोगों की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं। कीमतों में अचानक आई तेजी ने खासकर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण हाट-बाजारों तक सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। फूलगोभी 80 रुपये, बैंगन 80 रुपये और टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं पत्ता गोभी 50 रुपये, मटर 60 रुपये, शिमला मिर्च 80 रुपये और सीम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सलाद में इस्तेमाल होने वाली मूली 40 रुपये और गाजर 60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। 20 रुपये में दो मुट्ठी पालक पालक साग 20 रुपये में सिर्फ दो मु...