बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता उस समय देखने को मिली, जब बस स्टेशन पर भटक रही एक महिला यात्री और उसके छोटे बच्चे को अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने सुरक्षित आश्रय दिलाया। खलीलाबाद जाने के लिए बस न मिलने के कारण महिला अपने बच्चे के साथ देर रात बस स्टेशन पर परेशान हालत में बैठी थी। निरीक्षण के दौरान एडीएम की नजर महिला और बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत हालात की जानकारी ली। ठंड से कांप रहे बच्चे और असहाय मां की स्थिति देखकर एडीएम ने बिना देरी किए उन्हें ई-रिक्शा से पचपेडिया स्थित रैन बसेरे में भिजवाने की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरे के केयरटेकर से फोन पर बात कर महिला और बच्चे के लिए भोजन, कंबल और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई। महिला ने प्रशासन की इस मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.