फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- पलवल। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रैन बसेरों में कंबल, रजाई और गर्म पानी की सुविधा दी जा रही है। उपायुक्त ने किसी को खुले में न सोने देने की अपील की है। उपायुक्त के मुताबिक रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए कंबल, रजाई, गद्दे और गर्म पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी और नगर परिषद को रात्रि में रैन बसेरे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल खंड में जाट धर्मशाला रसूलपुर चौक, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर रैन बसेरे चल रहे हैं। होडल में आंबेडकर भवन और हथीन में राम मंदिर गहलब रोड सहित हसनपुर के बस स्टैंड पर भी अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि यदि को...