मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की परीक्षा सोमवार को जिले में 81 केंद्रों पर शुरू हुई। कदचारमुक्त परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पूरी सख्ती रही। बिहार बोर्ड के निर्देश के तहत ठंड में बच्चों ने बिना जूता-मोजा के परीक्षा दी। कई बच्चे खाली पैर परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन केंद्रों पर व्यवस्था की भी परीक्षा हुई। कई केंद्रों पर 8.30 बजे तक विडियोग्राफर व पुलिसकर्मी की खोज होती रही। कई केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने को भी हलकान रहे। इन चुनौतियों से केन्द्राधीक्षक भी हलकान रहे। पहली पाली में विलंब से आने के कारण दो दर्जन से अधिक केंद्रों पर 100 से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। एमएसकेबी समेत कई केंद्रों पर 9.30 बजे तक गेट पर खड़ी हो छात्राएं गुहार लगाती रहीं। छात्राओं का कहना था कि हमलोग 9.02 बजे ही पहुंच गए थे, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.