मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया में शुक्रवार को अभिभावकों ने शिक्षकों को बाहर निकालकर गेट में ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंचे बीईओ को खदेड़ दिया। अभिभावकों का कहना था कि भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठकर बच्चे पढ़ाई करते हैं। बताया कि उक्त विद्यालय में एक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को भी टैग कर दिया गया है। दोनों स्कूलों को मिलाकर 400 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रतिदिन 300 बच्चे उपस्थित रहते हैं। स्कूल के भवन निर्माण के लिए फंड भी आया, लेकिन निर्माण रुक गया। अभिभावकों ने बताया कि 65 वर्ष पहले पूर्व मुखिया रामचंद्र साह ने विद्यालय के लिए 41 डिसमिल जमीन में दान दी थी, लेकिन उस समय सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और स्कूल चलता रहा। इसके बाद रामचंद्र साह के पौत्र प्रशांत कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.