शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- ठंड को लेकर एक ओर लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्राें में दुकानों पर अधिक भीड़ होने लगी है। जिसके चलते बाजार गर्म हो गया। अत्यधिक ठंड में लोग बेहाल हैं और हर समय अलाव के सहारे बैठे रहते हैं। ठंड में सबसे अधिक समस्या गांव में लोगों को होती है, जहां बिजली भी धोखा दे जाती है, जिस कारण लोग हीटर नहीं चला पाते हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में लाेग ठंड से बचने के लिए इलेक्ट्रानिक दुकानों पर हीटर की बिक्री बढ़ गयी है। लोग दुकानों पर हीटर खरीदने के लिए दुकान पर जा रहे हैं। इसी तरह गर्म कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आई है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर जैकेट, मफलर, टोपा, दस्ताने, गर्म बनियान सहित कई तरह के ऊनी कपड़ों की खरीददारी की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...