संतकबीरनगर, नवम्बर 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सर्वाइकल और स्पांडिलाइिस रोगियों की तादाद बढ़ रही है। कारण कि ठंड का मौसम आते ही शरीर के नसों में सिकुड़न के साथ शरीर अकड़ने लगती हैं। इसकी वजह से सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों को होती हैं। उनके उठने-बैठने में भी परेशानी होती है। योग और फिजियोथिरैपी के माध्यम से लोग अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। सर्वाइकल की बीमारी होने पर गर्दन में दर्द और अकड़न आ जाती है। सिरदर्द, चक्कर आना और गर्दन को हिलाने में कठिनाई होने लगती है। इसके अलावा, बाहों, हाथों, पैरों या उंगलियों में झुनझुनी, सुन्नता या कमजोरी महसूस हो सकती है और संतुलन बिगड़ सकता है। कुछ मामलों में, चलने में कठिनाई, मांसपेशियों में ऐंठन या मूत्राशय, आंत्र पर नियंत्रण की कमी भी हो सकती है। ठंडक के मौसम में गर्दन और कंधों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.