रांची, जनवरी 2 -- हाड़ कंपाती ठंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सबसे ज्यादा मजदूरी करने वाले प्रभावित हैं। रांची के चौराहों पर हर सुबह मजदूरी की तलाश में महिला-पुरुष जुटते हैं, लेकिन ठंड में काम धीमा और दूसरी ओर बालू की किल्लत के चलते इन्हें हर दिन काम नहीं मिल रहा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शहर में ऐसे ही पांच स्थानों पर जाकर मजदूरों की पीड़ा को करीब से जानने की कोशिश की... काम नहीं मिलने से मकान का किराया देने भी मुश्किल हरमू चौक रांची, हिटी। हरमू चौक के पास शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रमिक काम की तलाश में खड़े दिखे। हालांकि सुबह में हर दिन राजमिस्त्री, महिला-पुरुष श्रमिक दिख जाएंगे। काम नहीं मिलने से अधिकांश को निराश होकर लौटना पड़ता है। श्रमिकों के अनुसार ठंड में निर्माण कार्य कम हो रहा है। ऊपर से बालू की किल्लत से भी कार्य प्रभ...