अररिया, जनवरी 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता शहर के वार्ड 12 गोढ़ी चौक स्थित मदर टेरेसा कॉलोनी के महादलितों की रातें ठंड में ठिठुरकर बीत रही है। यहां तीन सौ से अधिक परिवार शीत लहर में जिल्लत भरी जिंदगी काट रहे हैं। यहां के लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें अब तक न तो कंबल मिला और न अलाव के लिए लकड़ी। बताया कि इस बस्ती के सभी का एक ही काम है कबाड़ी बिनना और बेचना। सुबह होते ही ये सपरिवार कबड़ी बिनने निकल जाते हैं। लेकिन इतनी आमदनी नहीं होती कि इन्हें दो जून की अच्छी खाना मिल सके। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे 'हिन्दुस्तान' टीम ने जब इस महादलित कॉलोनी का जायजा लिया तो सर्द हवा व हल्की धूप के बीच कई महिलाएं मिली। कुछ युवक भी मिले जो कचरा बिनने के बाद पहुंचे थे। मौके पर मंगल ऋषिदेव व चंदन ऋषिदेव ने बताया कि भीषण शीतलहर के बावजूद अभी तक उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.