मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। महीनेभर से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को गर्माहट देने में खादी से बने उत्पाद इस बार बेजोड़ भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत से ही इस बार ज्यादा तीखी होकर सामने आई ठंड के बीच गांधी आश्रमों पर गर्माहट देने वाले खादी के कपड़ों का कारोबार पिछले साल की तुलना में पचास फीसदी बढ़ा दर्ज किया जा रहा है। मुरादाबाद के गांधी आश्रमों पर खादी से बनी जैकेट, लिहाफ, गद्दे, कंबल के साथ ही कश्मीर की पशमीना शॉल आदि उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है। गांधी आश्रमों के संचालकों की मानें तो गर्माहट देने खादी के उत्पादों का जितना कारोबार अकेले दिसंबर में ही दर्ज किया गया उतना पिछले साल पूरे सर्दी के मौसम में हुआ था। पिछले साल सर्दी के पूरे सीजन में कारोबार एक करोड़ तक पहुंचा था इस बार दिसंबर के महीने तक ही यह एक करो...