भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता ठंड बढ़ने पर तो बीपी के मरीजों का ब्लड प्रेशर बढ़ने के मामले आते रहते हैं। लेकिन इन दिनों ये ठंड सामान्य मरीजों को भी हाई बीपी की बीमारी दे रही है। यहां तक हाईपरटेंशन की बीमारी से कोसो दूर रही गर्भवती महिलाएं भी इस ठंड में हाई बीपी का शिकार हो रही हैं। इस तरह के मामले डॉक्टरों की क्लीनिक से लेकर अस्पताल में बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। डॉक्टर भी बीपी और ठंड के इस मेल को आश्चर्यजनक मान रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बीपी के मरीजों का ठंड में बीपी बढ़ने की वजह तो समझ में आती है, लेकिन सामान्य मरीजों का बीपी बढ़ना समझ से परे हो रहा है। सदर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कुमारी बताती हैं कि ओपीडी में हर रोज 100 से 125 गर्भवती महिलाएं एएनसी यानी एंटीनेटल चेकअप (प्रसव पूर्व ...