सीवान, दिसम्बर 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इन दिनों एआरवी के लिए प्रतिदिन पचास से अधिक नए रोगी पहुंच रहे हैं। सभी को डॉक्टर के परामर्श पर एआरवी व टिटनेस का डोज दिया जा रहा है। सोमवार को भी एआरवी के लिए सुबह से ही काउंटर पर कतार लगनी शुरू हो गई थीं। पहली पाली के दोपहर के दो बजे तक नए करीब 35 जबकि पुराने करीब 45 मरीज एआरवी के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि कुत्ता, बिल्ली व बंदर के काटने के बाद वैक्सीन का पहला, दूसरा व तीसरा डोज लेने मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सभी शामिल हैं। मौसम बदलने व आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से भी मरीज एआरवी के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मिले एक आंकड़े के अनुसार, पिछले वर्ष जिले में कुल 33 हजार 675 डोज एआरवी की खपत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.