सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में ठंड भरी रात में गरीब जनता प्रशासन के कंबल का इंतजार कर रही है। ठंड भरी रात को ठिठुरते हुए बीताने वाले गरीब जनता कह रही है कि आधा दिसम्बर बीत चुका है लेकिन अबतक प्रशासन का कंबल नसीब नहीं हुआ है। बताया गया कि सरकार के द्वारा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में ही कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इधर बताया गया कि जिले में कंबल वितरण के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से कंबल खरीदारी की निविदा का निस्तारण हो चुका है। इस बार प्रशासन के द्वारा गरीबों को बेहतर और अच्छी क्वालिटी का कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। समाजिक सुरक्षा कोषांग प्रभारी आशा मक्सिमा लकड़ा ने बताया कि इस बार मिंक क्लाउडी ब्लैंककेट की आपूर्ति की जाएगी जिसे धोने की जरुरत नहीं पड़ती है। उन्होंने बताया कि कंबल का वजन भी लगभग दो किल...