लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में ठंड और शीतलहरी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक जिले में अलाव की सामुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। नगर और प्रखंडो में प्रशासन द्वारा इक्का-दुक्का स्थान पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को ठंड के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था का निर्देश जारी किया जा चुका है। बढ़ती ठंड और कनकनी के कारण जहां गरीब, असहाय और दैनिक मजदूरों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ी कनकनी के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ने लगे हैं। जिससे सरकारी समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। जिले में सुबह और देर शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में फुटपाथों, चौक-चौराहों और बस स्टैंड जैसी जगहों पर अलाव की सख्त जरूरत ...