जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है। ठंड से बुजुर्ग और बीपी, हृदय रोग आदि से पीड़ित रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में इन दिनो बीपी अस्थमा हृदय रोग से पीड़ित लोग अधिक आ रहे हैं। रेफरल अस्पताल मखदुमपुर के चिकित्सक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि ठंड के समय समान रोगियों की संख्या में कमी आती है लेकिन बीपी और हृदय रोगी की संख्या बढ़ जाती है। क्योंकि, बीपी बढ़ने का सीधा असर हृदय रोग और ब्रेन हेमरेज जैसे बीमारियों से है। इसलिए जो रोगी बीपी की दवा पहले से खा रहे हैं उन्हें ठंड के दिनों में सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं जिन लोगों को अस्थमा दामा जैसी बीमारियां हैं उन लोगों को भी इस मौसम में सतर्क रहना चाहिए। जो लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं उन्हें पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.