सहरसा, दिसम्बर 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और शुक्रवार से शुरू हुई कड़ाके की ठंड के बावजूद अंचल प्रशासन द्वारा अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे गरीब, मजदूर एवं असहाय वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म कपड़े और कंबल के अभाव में लोग शीतलहरी और कनकनी से जूझ रहे हैं। मजबूरन लोग अपने स्तर से चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। खासकर सुबह और रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पूर्व के वर्षों में बढ़ती ठंड को देखते हुए अंचल प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों, अस्पतालों एवं बस पड़ावों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्रखंड प्रशासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता था। इस वर्ष अब तक ...