फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। शहर में गरीब, मजबूर लोगों को फुटपाथ पर रात बिताने से बचाने के लिए बने रैन बसेरे सालों बाद भी गुमनामी में है, जिससे कड़कड़ाती ठंड के बीच लोगों को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ रही है और रैन बसेराें के अधिकांश बिस्तर खाली हैं। हिन्दुस्तान की टीम ने शनिवार रात 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में बने रेन बसेरों की स्थिति की पड़ताल की। इस दौरान कहीं व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, तो कहीं इंतजाम नाकाफी मिले। नगर निगम की ओर से कड़ाके की ठंड में लोगों को बचाने के लिए छह स्थानों पर रेन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें एनआईटी बस स्टैंड के पास काली मंदिर के पीछे, डबुआ कॉलोनी सब्जी मंडी के पास, सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-16 जल घर परिसर, राजीव चौक पुल के नीचे पोटा केबिन और बल्लभगढ़ बस स्टैंड के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.