शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- जिले में ठंड का असर तेज होते ही बुजुर्गों और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो और हड्डी रोग विभाग में मंगलवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के दौरान शरीर का तापमान गिरने से नसें सिकुड़ जाती हैं, रक्तचाप का उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है और इससे कई गंभीर समस्याएं उभर आती हैं। न्यूरो विभाग के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ठंड में रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हेमरेज जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में सुबह-सुबह नहाने की आदत उन्हें अतिरिक्त जोखिम में डाल देती है, इसलिए अत्यधिक ठंड में इससे बचना चाहिए। वहीं, हड्डी रोग विभाग में भी पुराने मरीजों का दर्द दोबारा बढ़ने के मामले बड़ी संख्या में साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.