पटना, जनवरी 15 -- राजधानी में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था, भक्ति और विश्वास के साथ मनाया। कड़ाके की ठंड में पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों ने डुबकी लगायी। शहर के गंगा घाटों पर दिन चढ़ने के साथ-साथ स्नान करने वालों की भीड़ भी बढ़ती गई। बताते चलें कि बुधवार को भी पटना में बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्य के धनुराशि में प्रवेश के मौके पर मकर संक्रांति पर्व मनाया था। भगवान सूर्य की उपासना के इस पर्व में हवन-पूजन और भंडारा का भी कई जगहों पर आयोजन हुआ। लोगों ने भगवान भास्कर की पूजा करके दही, चूड़ा और गुड़ का भोग लगाकर प्रसाद प्राप्त किया। लोगों ने तिलकुट, गजक आदि भी अपने भोजन में शामिल किए। इसके अलावा एक-दूसरे को दही, चूड़ा और गुड़ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शाम में खिचड़ी का भोग लगाया गया। ब...