आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़। जिले में कड़ाके की पड़ रही ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया। गुरुवार को घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा चलने से ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। गलन से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। तीन दिनों से लगातार अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। हाड़ कंपाती ठंड से इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...