पटना, जनवरी 8 -- राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह कई जिलों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड को देखते हुए पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी। कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश 9 जनवरी से लागू होगा। पटना जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जो आदेश जारी किए गए हैं उसमें कहा गया है कि जिले में पढ़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। यह भी पढ़ें- पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिल...