नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जिंदगी का अंदाज थोड़ा बदल जाता है। सुबह उठने का मन नहीं करता, रजाई छोड़ने का दिल नहीं चाहता और हाथ में गर्म चाय या कॉफी मिल जाए, तो दिन बन जाता है। ठंडी हवाओं के बीच धूप सेंकना, दोस्तों के साथ गपशप करना और शाम को गरमागरम पकौड़े खाना इस मौसम को और भी खास बना देता है। वहीं, प्यार करने वालों के लिए सर्दियां रोमांस का भी अच्छा मौका लेकर आती हैं। अगर आपको भी ठंड का मौसम पसंद है, तो यहां पढ़िए सर्दियों के आने पर बनी 30 प्यारी और मजेदार शायरियां, जिन्हें आप दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर कर सकते हैं।1. ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है, सर्दियों ने फिर आहट दे दी है, अब चाय के साथ गुजरेगी हर शाम, मौसम ने खुशियों की वजह दे दी है।2. धीरे-धीरे ठंड का असर होने लगा है, रजाई से प्यार कुछ ज्यादा होने लगा...