गढ़वा, नवम्बर 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में ठंड दस्तक दे रही है। उसके बावजूद अभी तक सरकारी स्तर पर कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को कंबल खरीद से संबंधित सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में गरीब और असहायों के बीच वितरण होने वाली कंबल समय पर वितरण होने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष नवबंर माह में कंबल खरीद की प्रक्रिया पूरी करते हुए कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया था। इस वर्ष नवंबर महीना शुरू होने के बाद भी अभी तक कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। हाल में जिले में विगत कई दिनों से हुई बारिश के कारण अचानक तापमान में गिरावट आई है। उसके कारण जिले में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। गढ़वा सामाजिक सुर...