हाजीपुर, जनवरी 3 -- आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेगा हाजीपुर। नि.सं. भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूल 06 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से डीएम वर्षा सिंह ने ठंड की स्थिति को देखते हुए 04 से 06 जनवरी तक स्कूलों को पूणत: बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। वैशाली जिलं के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों प्री-स्कूल,आंगनबाड़ी केन्द्रों पर यह आदेश लागू होगा। जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है एवं तापमान भी काफी कम रह रहा है,जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की संभावना है। सभी विद्यालय प्रबंधनों को उल्लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.