गोपालगंज, दिसम्बर 28 -- गोपालगंज। जिले में भीषण ठंड को देखते 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी। प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षा एवं उनसे संबंधित विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया। प्रभारी डीएम निशांत कुमार विवेक ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.