गिरडीह, जनवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड (रांची) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 9 से 10 जनवरी तक के लिए प्री नर्सरी/नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं बन्द रहेंगी। उक्त अवधि में गैर शैक्षणिक कार्य नियमित रूप से संपादित होगा। इसका आदेश गुरूवार को उपायुक्त गिरिडीह के द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में 10वीं अथवा 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा निर्धारित है तो पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद ही परीक्षा का संचालन करेंगे। बता दें कि ठंड को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी थी। 9 जनवरी से स्कूल खुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.