गढ़वा, जनवरी 6 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती कनकनी और शीतलहर को देखते हुए पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने पंचायत के 209 गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर थोड़ी नाराजगी भी दिखी। मुखिया ने बताया कि जैसे ही प्रखंड से कंबल उपलब्ध कराए गए पात्र लाभुकों को सूचीबद्ध कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...