पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।ठंड बढ़ने के साथ त्वचा रोग की समस्याएं बढ़ने लगी है। ऐसी समस्याओं को लेकर जिले के मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इन समस्याओं से जुझ रहे लगभग तीन दर्जन लोगों प्रतिदिन आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ भवेश बताते हैं कि ठंड जैसे जैसे बढ़ने लगती है। लोगों का साफ सफाई घट जाती है। मसलन प्रतिदिन स्नान आदि किसी न किसी कारणवश नहीं हो पाता है। किसी कार्यवश बाहर निकल गए। दिन ढ़ल जाने के बाद लौटना हुआ। इस तरह से स्नान नहीं कर पाए। यह स्थिति ठंड के मौसम में बनी रहती है। कमोवेश सभी लोगों के साथ इस तरह की परेशानी सामने आने के बाद शरीर के साफ सफाई के साथ बालों की साफ भी कम हो जाती है। ऐसे में शरीर के नोचने की शिकायत के साथ चर्म का सुखापन की समस्य...