प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच जिले के वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत अधिक सुधार नहीं हुआ है। सिविल लाइंस और कचहरी के आसपास एक्यूआई 273 रिकॉर्ड किया गया जबकि झूंसी और तेलियरगंज में 200 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन जिले में औसत एक्यूआई 250 रहा। हालांकि हवा में धूल के कणों की बात की जाए तो पिछले कुछ दिन जो कि लगभग 300 का औसत था, उससे स्थिति गुरुवार को कुछ सुधरी, लेकिन बहुत सुधार अभी नहीं हुआ। जानकार इसे घने कोहरे और जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का कारण मान रहे हैं। इसके कारण धूल के कण हवा में नीचे ही नीचे हैं जो आम लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। सुबह छह से 10 बजे तक एक्यूआई की स्थिति 200 के आसपास रिकार्ड की गई, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे वाहनों का चलना शुरू हुआ और दिन के काम शुरू...