जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- जिले के अस्पतालों में कुत्तों के काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में एमजीएम, सदर अस्पताल और जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कुछ महीनों में इसमें करीब 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है और अस्पताल में वैक्सीन भी उपलब्ध है। एमजीएम अस्पताल में सबसे अधिक मरीज आते हैं। यह मरीज इमरजेंसी में और ओपीडी में भी आते हैं। सिर्फ ओपीडी में ही मरीजों की संख्या 100 को भी पार कर जा रही है। सोमवार को ही सिर्फ ओपीडी में ही 110 मरीजों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। इसमें कई नए तो कई पुराने हैं। यह संख्या पहले 70-80 हुआ करती थी। पिछले दो-तीन महीनों में बढ़ती ठंड के कारण घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वहीं, सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भी वैक्सीन हैं। एमजीएम अस्पताल में तो वैक्सीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.