जामताड़ा, दिसम्बर 5 -- ठंड के मौसम में हृदय रोगी बरते सावधानी, सूर्योदय के बाद ही निकले घर से बाहर: डॉ दुर्गेश झा जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में ठंड का असर पूरी तरह से दिखने लगा है। अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर हृदय रोग के मरीजों के लिए। ठंड के दिनों में कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ जाते हैं। जामताड़ा के चिकित्सक भी हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की सलाह दे रहें हैं। जामताड़ा सदर अस्पताल में प्रतिस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दुर्गेश झा का स्पष्ट कहना है कि हृदय रोग से संबंधित लोग सुबह का टहलना बंद करें। अगर टहलना भी है तो सूर्योदय के बाद ही बाहर निकले। कहा कि बढ़ती ठंड में हृदय रोगी को ठंड से बचाव, निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.