सहरसा, जनवरी 3 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड के मौसम में शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तथा 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को भी दोपहर बाद हल्की धूप रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसम्बर तक कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री और 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95 और 95 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 35 से 35 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 4 किमी प्रति...