देवरिया, जनवरी 3 -- सोनूघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विकास खंड के बतरौली पाण्डेय में स्व विद्यासागर पाण्डेय की पुण्यतिथि पर चिकित्सा गोष्ठी और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता रहे I उन्होंने कहा कि ठंड से बचने की जरूरत है। इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को अक्सर बीपी की शिकायत रहती है, जिसे बचने की आवश्यकता है I उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा पुनीत कार्य है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक रूपक पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करते रहने की बात कही। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र कुमार नवीन, डॉ. केशव प्रसाद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, भजपा नेता, गंगा सिंह कुशवाहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.