नई दिल्ली, जनवरी 29 -- सफेद बाल किसी को नहीं पसंद। इसलिए इन्हें रंगने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। अब हर कोई केमिकल वाली डाई लगाना पसंद नहीं करता तो सबसे सेफ ऑप्शन है मेंहदी। ये बालों को नेचुरली कलर भी देती है और पोषण भी। हालांकि ठंड के मौसम में मेंहदी लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिस वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अब ऐसे में सफेद बालों को हाइड करने के लिए क्या किया जाए, ये समझ नहीं आता। तो चलिए आज जानते हैं कि ठंड के मौसम में मेंहदी को सुरक्षित तरीके से कैसे लगाया जाए। साथ ही जानेंगे कि इसे कितनी देर तक बालों में रखना काफी होता है।मेंहदी में तिल का तेल मिलाकर लगाएं सर्दियों के मौसम में तिल का तेल आपके बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दि...