पटना, जनवरी 31 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में कल यानी 1 फरवरी, रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, अधिकतर जगहों पर रात और सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। रविवार को उत्तर बिहार में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), वैशाली (हाजीपुर), समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी शामिल हैं। सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज हुआ। बिहार के ...