गंगापार, दिसम्बर 20 -- शनिवार को तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच हुए इस आयोजन में कल 212 फरियादियों ने अपना प्रार्थना पत्र तहसील प्रभारी नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल को सौंप निस्तारण की बात कही। सबसे अधिक मामले राजस्व की 115 पुलिस के 27 विकास 14 शिक्षा एक अन्य 55 मामले पहुंचे। मांडा के शिरोमणिपुर गांव से पहुंचे बेचन राम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरिया कब्जा कर रहे हैं शिकायत पत्र तो दिया लेकिन कुछ ना हो सका। मांडा थाना के ओमान गांव से पहुंचे विश्राम दास ने बताया कि उनके घर के सामने का रास्ता अमर बहादुर ने रोक दिया। गोरैया खुर्द मांडा से पहुंचे रामसागर ने बताया कि उनकी जमीन पर सुरेश भारतीय श्याम काली निवासी चपरतला जबरिया कब्जा कर रहे ...