गंगापार, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। सूर्य के दिखाई न पड़ने से लोग ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई दिए। ठंड का असर सरकारी कार्यालयों में देखने को मिला, जहां अलाव न जलने से ठंड हवा से बचने के लिए कर्मचारी वह अधिकारी अपने कार्यों में दुबके रहे। धान के क्रय केंद्र पर रोज की तरह भीड़ नहीं रही, दर्जन भर किसान ही क्रय केंद्र पर धन लेकर पहुंचे। ठंड का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में देखने को मिला जहां पर स्वास्थ्य कर्मी व मरीज लकड़ी न होने से आसपास में पड़ी जंगल लड़कियों को इकट्ठा कर आग जला कर तपते रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की संख्या 73 पहुंची थी। डॉ शाश्वत बारी-बारी से सभी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दे रहे थे। खंड विकास कार्यालय व तहसील कार्यालय पर भी यही नजारा रहा लोग ठंड की वजह से कार्यालय के बाहर नह...