फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। सर्दी के शुरुआती दौर में ही विद्युत कटौती का खेल प्रारंभ हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही ताबड़तोड़ कटौती के कारण लोगों को ठंड में पानी के अलावा अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज विद्युत उपकेंद्र के अलावा पुरुषोत्तम बिहार तथा गांधी पार्क विद्युत उपकेंद्रों पर सुबह से ही बिजली की लुकाछुपी का खेल शुरू हो जाता है जो देर रात तक लगातार जारी रहता है। एसएन मेडिकल कॉलेज विद्युत उपकेन्द्र पर रविवार शाम को अचानक बिजली सप्लाई बंद कर दी गई जो लगभग एक घंटे तक गायब रही। इसी तरह रात्रि में भी बिजली का आना-जाना बन रहा। सोमवार को सुबह भी यह क्रम लगातार जारी रहा। दोपहर में भी लगभग एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इसी तरह उपरोक्त पुरुषोत्तम बिहार, गांधी पार्क में बिजली कटौती का खेल लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.