बरेली, दिसम्बर 29 -- बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालय अग्रिम आदेशों तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होंगे। ‎जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेशों के क्रम में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के समय परिवर्तन में किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीआईओएस ने सभी शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं, ताकि ठंड के कारण विद...