बेगुसराय, जनवरी 6 -- बरौनी, निज संवाददाता। कंपकपा देने वाली सर्दी से जहां आम जन बेहाल हैं वहीं दुग्ध उत्पादन में भी कमी आई है। पशु चिकित्सक भी इस समय पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पशुपालकों को विशेष हिदायत दे रहे हैं। भीषण ठंड और कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर है और ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं ठंड का असर दुधारू पशुओं पर भी साफ देखने को मिल रहा है। पशुपालकों की मानें तो ठंड के चलते अब दुधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन भी आधा रह गया है। इसके चलते दूध उत्पादन से अपना रोजगार करने वाले पशुपालकों की चिंता बढ़ी हुई है। दूध बेचकर अपना रोजगार करने वाले पशुपालकों का कहना है कि बढ़ती ठंड से 15 से 20 प्रतिशत तक दुग्ध उत्पादन में कमी आई है जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। हालांकि, पशुपालक पशुओं को ठंड से ब...