गंगापार, दिसम्बर 13 -- ठंड बढ़ने से सर्दी, बुखार, जुकाम, खांसी, जोड़ों के दर्द के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सीएचसी मेजा में शनिवार के दिन भारी संख्या में मरीज पहुंचे। इस मौके पर मौजूद रहे डॉ बबलू सोनकर, डॉ शाश्वत सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ तनुज शुक्ला ने बारी-बारी से सभी मरीजों का परीक्षण करने के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं व ठण्ड से बचने की सलाह दी। डॉ बबलू सोनकर ने बताया कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच कुल 156 मरीजों ने इलाज के लिए नामांकन कराया। इस अवसर पर मरीजों का इलाज के बाद उन्हें सलाह देते हुए बताया कि अब दिनों दिन ठंड बढ़ रही है। ऐसे में गर्म कपड़े के विना घर से बाहर न निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.