हाजीपुर, नवम्बर 17 -- 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होती है गेहूं की बुआई, किसान अपने दम पर करते हैं गेहूं का उत्पादन महुआ,एक संवाददाता। नवंबर महीना 15 तिथि होने और ठंडी के दस्तक के साथ ही किसानों ने गेहूं कि बुआई शुरू कर दी है। इस समय किसान रबी की बुवाई में दमखम से जुटे हैं और मौसम को अनुकूल देखते हुए अच्छी फसल होने की उम्मीद भी कर रहे हैं। सोमवार को महुआ इलाके में किसान एक भोर से ही कहीं हल-बैल तो कहीं ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर गेहूं की बुआई में जुटे थे। गेहूं बुआई को लेकर एक भोर से ही खेतों में बैलों के गले की घंटियां और ट्रैक्टर की खरखराहट सुनाई देने लगती है। किसानों ने बताया कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं बुआई का समय रहता है। इस अवधि में गेहूं की बुआई कर लेने से फसल अच्छी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार कार्तिक महीने में बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.