कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को लगातार सातवें दिन पूरा इलाका घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चादर में लिपटा रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को तेज ठंड का अहसास हुआ। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन दिनभर चलती पछुआ हवा ने कनकनी बनाए रखी। नतीजतन, राहत बहुत सीमित रही। अगले पांच दिनों तक कोहरे से निजात मिलने की संभावना कम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी अगले चार-पांच दिनों तक ठंड और कोहरे से निजात मिलने की संभावना कम है। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार बताते हैं कि पछुआ हवा के लगातार प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.