बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- ठंड का सीतम : रैनबसेरों में बेड खाली और रेलवे स्टेशन के फर्श पर ठिठुर रही जिंदगानी प्रतीक्षालय बंद रहने से लोग ठंड में किकुड़कर बिता रहे रात स्टेशन के पास रैन बसेरा नहीं रहने से यात्रियों को रात गुजारनी हो रही मुश्किल फोटो : ठंड 01 : बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात टिकट काउंटर के नीचे फर्श पर ठंड से बचने का प्रयास करते यात्री। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड में बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के लिए यात्रियों को फर्श पर लेटकर या चादर में सिकुड़ कर रात गुजारनी पड़ रही है। शहरों के तीन रैनबसेरा में बेड खाली हैं, जबकि रेलवे स्टेशन के फर्श पर लोगों की जिंदगानी ठिठुर रही है। प्रतिक्षालय बंद रहने से लोग ठंड में किकुड़कर रात बिता रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरा नहीं रहने से यात्रियों को रात...