जमुई, नवम्बर 17 -- जमुई, निज संवाददाता नवंबर आधा बीतने को है लेकिन बिहार में सर्दी ने अभी से ही जनवरी जैसी ठिठुरन पैदा कर दी है। शनिवार रात को पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया है और कई जिलों में सड़कों पर दूधिया कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह ठंड अभी रुकेगी नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में और तेज होगी। जमुई सहित आस-पास के जिलों में सुबह-शाम की सिहरन ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठंड सबसे ज्यादा है। फि़लहाल लगभग पूरे बिहार का पारा 15 डिग्री से नीचे है। उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे ठंड लोगों को और चुभ रही। अगले 1-2 दिनों तक दिन का तापमान 20-30 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन कोहरे की वजह से दिन में धूप का असर कम रहेगा। हवा में नमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.