सहरसा, दिसम्बर 29 -- महिषी एक संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और तेज पछिया हवा के कारण कनकनी लगातार जारी है। विगत सप्ताह के शुक्रवार से जारी शीतलहर और तेज पछिया हवा के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बीच में एक दो दिन सूर्य के उगने से हल्की राहत मिली थी, लेकिन अब फिर ठंढ भरे मौसम की स्थिति बरकरार है। सड़कों पर पैदल तो क्या लोग वाहनों से भी सफर करने से कतराते हैं। ठंड से बचाव के लिए अधिकांश लोग अपने जरूरी कार्य छोड़ घरों में दुबके हुए हैं, जबकि कई लोग अलाव के सहारे समय बिता रहे हैं। इस कनकनी भरी ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक मजदूरों, पशुपालकों और जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को हो रही है। उन्हें स्वयं के साथ-साथ मवेशियों को भी ठंड से बचाने की चिंता सताने लगी है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सभी चौक चौराहों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.