आजमगढ़, दिसम्बर 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। आसमान में बादलों की ओट से रविवार की दोपहर को कुछ देर तक सूर्य की झलक दिखाई दी। सर्द हवाओं के आगे सूर्य की तपीश बेदम रही। गलन के साथ ठंड से आमजनजीवन प्रभावित हो गया है। पूरे दिन ठंड से लोक ठिठुरते नजर आए। हालांकि कोहरा का असर तो नहीं रहा, लेकिन पूरे दिन धुंध छायी हुई थी। कोहरे और धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। आद्रता 68 रिकार्ड किया गया। जिले में पांच दिन पूर्व पछुआ हवा चलने से मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। चार दिन से आंसमान पर बादल छाये हुए हैं। शनिवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकली। रविवार को भी दोपहर में बादलों की ओट से कुछ देर के लिए सूर्य देवता ने झलक तो दिखाया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.