सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। जिले में लगातार जारी ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पछुआ हवा के साथ पड़ रही गलन वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। सुबह और शाम के समय सर्दी का प्रकोप सबसे अधिक देखा जा रहा है। जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आ रही है। लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। ठंड का सीधा असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिल रहा है। विशेषकर फूल वाली फसलों पर गलका रोग का प्रकोप बढ़ गया है। किसानों के अनुसार अत्यधिक नमी और कम तापमान के कारण फूलों की पत्तियां और कलियां सड़ने लगी हैं। जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर और पाला के प्रकोप से कई फसलें प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक असर सरसों, मटर, टमाटर, मिर्च के साथ-साथ आलू की फसल पर दिख रहा है। जिले में उड़हुल, ...